*मीजल्स रूबेला अभियान के तहत सशिमं में हुआ निबंध, चित्रकला, रंगोली प्रतियोगिता*
*डौंडीलोहारा :-* स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर डौंडीलोहारा मे मीजल्स रूबेला टीकाकरण जागरूकता अभियान के तहत विद्यालय स्तर पर चित्रकला, निबंध एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम मे सभी बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। जिसमें निबंध प्रतियोगिता हाईस्कूल विभाग में प्रथम स्थान बहिन गरिमा साहू, द्वितीय भैया फूलचंद रामटेके व तृतीय बहिन नेहा पटेल। तथा माध्यमिक विभाग में बहिन निहारिका लटिये द्वितीय बहिन भूमिका सोरी व तृतीय बहिन झमिता खरे प्राप्त किये। इसी प्रकार चित्रकला प्रतियोगिता में हाईस्कूल में बहिन तारिणी नायक प्रथम स्थान व माध्यमिक विभाग में भैया जितेन्द्र कुमार पटेल प्रथम स्थान, बहिन भूमिका सोरी द्वितीय स्थान व भैया मानस भूआर्य तृतीय स्थान प्राप्त किया। तथा रंगोली प्रतियोगिता में हाईस्कूल मे बहिन तारिणी नायक प्रथम स्थान व माध्यमिक विभाग में बहिन यामिनी साहू प्रथम स्थान, बहिन मानसी जगनायक द्वितीय स्थान तथा बहिन कल्पना साहू तृतीय स्थान प्राप्त किये। उक्त कार्यक्रम में संस्था के प्राचार्य श्री तोरण सिंह ठाकुर, आचार्यश्री संजय देहारी, सेवंत देवांगन, उमेश देवांगन, तोषण कुमार चुरेन्द्र, डोमेन्द्र देशमुख, अशोक सिंहा, सुरेश कुमार ठाकुर, प्रताप सिंह आचार्या श्रीमती प्रतिभा सुकतेल, नंदिनी चंद्राकर, मंजू श्रीवास, भान बाई लटिये, सुरेखा अटल, कुमारी संगीता सोनी, सहित नवज्ञानोदय शिक्षण समिति के अध्यक्ष दाऊ गोरेलाल जी राजपूत व्यवस्थापक राघवेंद्र नाथ मिश्र आदि उपस्थित थे तथा नोडल शिक्षक के रूप में उपस्थित ।आचार्य श्री शीतल साय कोसमा द्वारा इस टीकाकरण के संदर्भ में सभी बच्चों एवं आचार्यो तथा अभिभावकों को इस टीकाकरण के महत्व को बतलाया गया।
उक्त कार्यक्रम की समस्त जानकारी प्रचार प्रसार प्रमुख आचार्य श्री शीतल साय कोसमा द्वारा प्रदान की गई।
arhkepagakalagi.blogspot.in
शनिवार, 28 जुलाई 2018
रुबेला मिजल्स
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें