arhkepagakalagi.blogspot.in

शनिवार, 28 जुलाई 2018

दायित्व विभाजन

सरस्वती शिक्षा संस्थान रायपुर छत्तीसगढ़ के मार्गदर्शन अनुसार दुर्ग विभाग के प्राचार्य/प्रधानाचार्य बैठक सरस्वती शिशु मंदिर उ.मा.वि.कसारीडीह दुर्ग में आयोजित हुई । दीपक जी सोनी विभाग समन्वयक दुर्ग विभाग के द्वारा जिला बालोद के जिला स्तरीय पदाधिकारियों का चुनाव कर दायित्व प्रदान किया गया।जिसमें शारीरिक प्रमुख/घोष प्रमुख दीपक यादव बालोद,योग प्रमुख यशवंत गीर,खेलकूद प्रमुख दीक्षा श्रीवास्तव गुरुर,संगीत/वंदना प्रमुख उमेश देवांगन डौंडी लोहारा, संस्कृत प्रमुख स्वाति देवांगन ,नैतिक एवं आध्यात्मिक प्रमुख नंद लाल कोसमा कुसुमकसा,बालिका शिक्षा प्रमुख प्रतिभा सुकतेल डौंडी लोहारा, शिशु वाटिका प्रमुख सत्यवती साहू कुसुमकसा,वैदिक गणित प्रमुख पवन गौतम बालोद,विज्ञान प्रमुख दीनदयाल साहू गुरुर ,स्वदेशी जागरण प्रमुख गोवर्धन साहू बालोद,संपर्क प्रमुख भीषम साहू बालोद,सेवा प्रमुख तोरन सिंह ठाकुर डौंडी लोहारा,संगणक प्रमुख भूपेन्द्र तिवारी दल्ली राजहरा,प्रचार प्रसार प्रमुख तोषण कुमार चुरेन्द्र डौंडी लोहारा से है। सभी दायित्वधारी आचार्यो को बहुत बहुत बधाई व ढेर सारी शुभकामनाएं।

गुरु पूर्णिमा

*सशिमं डौंडीलोहारा मे  मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व*
*डौंडीलोहारा :-* स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर डौंडीलोहारा मे गुरु पूर्णिमा पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में विद्यालय के आचार्य श्री उमेश कुमार देवांगन ने गुरू की महिमा का बखान करते हुए कहा कि गुरू का शाब्दिक अर्थ है कि गु मतलब अंधकार और रू का मतलब प्रकाश, अर्थात अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने वाला गुरू ही होता है। गुरू पूर्णिमा के दिन ही भगवान व्यास का जन्मदिन को भी गुरूपूर्णिमा के रूप मे मनाते हैं।, और इन्होने ही महाकाव्य एवं 18 पुराण एवं 6 शास्त्र का भी रचना किया। योगी भगवान शंकर ने तंत्र के आधार पर सप्त ऋषियों की उत्पत्ति किया,। महर्षि व्यास ने ऋचाओं का संकलन करके वेदों का निर्माण किया। 31 सौ सालों अर्थात 5000 वर्ष पूर्व वेदव्यास चार ऋषि को शिष्य बनाया और सबने अलग अलग समय मे वेदों कि रचना किया जिसमे यैल नामक ऋषि ने ऋग्वेद की रचना किया उसमे 21 ऋचाएं, जैमिनी नामक ऋषि को सामवेद की रचना की उसमे 1000 ऋचाएं हैं तथा वैमनस्य नामक ऋषि ने यजूर्वेद की रचना किया, इसमे 100 ऋचाएं है और सुमंत नामक  ऋषि ने अथर्ववेद की रचना कि इसमे 9 ऋचाएं हैं इन सभी ने अलग अलग समय मे रचना किया। तथा साथ ही साथ मुख्य वक्ता ने बताया कि '' गुरू गोविंद दोऊ खडे़, काके लागु पाय। बलिहारी गुरू आपने गोविंद दियो बताय। इसका तात्पर्य यह है कि भगवान को भी गुरू की शरण लेना पडता है, बिना गुरू के ज्ञान की प्राप्ति नहीं होती है। इस प्रकार इस कार्यक्रम में संस्था के प्राचार्य श्री तोरण सिंह ठाकुर, प्रताप सिंह, तोषण कुमार चुरेन्द्र, संजय देहारी, सेवंत देवांगन, आचार्या श्रीमती प्रतिभा सुकतेल, नंदिनी चंद्राकर, मंजू श्रीवास, भान बाई लटिये, सुरेखा अटल, कुमारी संगीता सोनी, सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकायें उपस्थित थे।

पालक सम्मेलन

*सशिमं मे हुआ टीकाकरण की सफलता हेतु पालक सम्मेलन*
*डौंडीलोहारा:-* भारतवर्ष 2020 तक मीजल्स उन्मूलन रूबेला नियंत्रण के लिए प्रतिबद्ध है जिस दिशा मे छत्तीसगढ़ राज्य में भी मीजल्स रूबेला टीकाकरण अभियान 6 अगस्त से चलाया जाना है।
इसी तारतम्य मे स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर डौंडीलोहारा मे मीजल्स रूबेला टीकाकरण अभियान 2018 की सफलता एवं पालकों तथा अभिभावकों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से पालक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सभी अभिभावकगण एवं स्वास्थ्य अधिकारी के रूप में श्री अश्विनी कुमार भाण्डेकर (RHO डौंडीलोहारा) श्री श्रवण कुमार सलामे(RHO डौंडीलोहारा) श्रीमती कुन्ती साहू व श्रीमती जे.एल.भूआर्य(ANM डौंडीलोहारा) उपस्थित रहे। जिसमें सर्व प्रथम भाण्डेकर सर के द्वारा बतलाया गया कि यह एक संक्रामक बीमारी है, जिसका संक्रमण खतरनाक वायरस के द्वारा होता है तथा संक्रमण के पश्चात इसका कोई इलाज संभव नहीं है। यह खतरनाक बीमारी अधिकतर 9 माह से 15 वर्ष तक के बच्चों को यह संक्रमण होता है। तथा इसके लक्षण हैं - सर्दी-खांसी के साथ तेज बुखार, नाक का बहना, आंखे लाल हो जाना, पूरे शरीर पर लाल - लाल चकते या दाने उभर आना, आंखों में सूजन इस प्रकार के लक्षण दिखलाई पडते हैं। इस बीमारी को जर्मन खसरा भी कहा जाता है। जिसका एक मात्र इलाज टीका ही हो सकता है। इसी बीच अभिभावकों के द्वारा भी अधिकारीयों से प्रश्न पूछे गए जिसमें श्री नरेश तामुरिया व श्री प्रदीप कुमार सिन्हा द्वारा पूछा गया कि - किस आयु वर्ग के बच्चों को यह टीका लगाया जाना है?, और यह टीका कहा लगाया जाना है? तथा किन बच्चों को यह टीका नही लगाना है। इस संबंध मे श्रीमती कुन्ती साहू (ANM) ने बताया कि इस खतरनाक बीमारी हेतु MR का टीका 9 माह से 15 वर्ष के बच्चों को विद्यालय स्तर पर तथा आंगनबाड़ी केंद्र में तथा गांवों में शिविर के माध्यम से टीका लगाया जाना है, तथा साथ ही जिन बच्चों को टीका लग चुका है उन्हें भी उस टीकाकरण तिथि में टीका अवश्य लगाना है। तथा उन बच्चों को जिन्हें कोई गंभीर बीमारी है, व अस्वस्थता के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया हो ऐसे बच्चों को टीका नहीं लगाया जा सकता है। तथा साथ ही अधिकारियों ने यह भी कहा कि इस टीके का कोई दुष्प्रभाव नहीं है।
उक्त कार्यक्रम में संस्था के प्राचार्य श्री तोरण सिंह ठाकुर, आचार्य श्री उमेश कुमार देवांगन, सेवंत देवांगन, संजय देहारी, अशोक सिंहा, सुरेश कुमार ठाकुर, प्रताप सिंह पटेल, डोमेन्द्र कुमार देशमुख आचार्या श्रीमती प्रतिभा सुकतेल, नंदिनी चंद्राकर, भान बाई लटिये, मंजू श्रीवास, सुश्री संगीता सोनी व नवज्ञानोदय शिक्षण समिति के अध्यक्ष, सचिव ने समस्त सदस्यों ने अपनी उपस्थिति प्रदान किये।
उक्त कार्यक्रम के सफल संचालन व समस्त जानकारी प्रचार प्रसार प्रमुख आचार्य श्री शीतल साय कोसमा द्वारा प्रदान की गई।

दायित्व विभाजन

सरस्वती शिक्षा संस्थान रायपुर छत्तीसगढ़ के मार्गदर्शन अनुसार दुर्ग विभाग के प्राचार्य/प्रधानाचार्य बैठक सरस्वती शिशु मंदिर उ.मा.वि.कसारीडीह दुर्ग में आयोजित हुई । दीपक जी सोनी विभाग समन्वयक दुर्ग विभाग के द्वारा जिला बालोद के जिला स्तरीय पदाधिकारियों का चुनाव कर दायित्व प्रदान किया गया।

            जिसमें शारीरिक प्रमुख/घोष प्रमुख दीपक यादव बालोद,योग प्रमुख यशवंत गीर,खेलकूद प्रमुख दीक्षा श्रीवास्तव गुरुर,संगीत/वंदना प्रमुख उमेश देवांगन डौंडी लोहारा, संस्कृत प्रमुख स्वाति देवांगन ,नैतिक एवं आध्यात्मिक प्रमुख नंद लाल कोसमा कुसुमकसा,बालिका शिक्षा प्रमुख प्रतिभा सुकतेल डौंडी लोहारा, शिशु वाटिका प्रमुख सत्यवती साहू कुसुमकसा,वैदिक गणित प्रमुख पवन गौतम बालोद,विज्ञान प्रमुख दीनदयाल साहू गुरुर ,स्वदेशी जागरण प्रमुख गोवर्धन साहू बालोद,संपर्क प्रमुख भीषम साहू बालोद,सेवा प्रमुख तोरन सिंह ठाकुर डौंडी लोहारा,संगणक प्रमुख भूपेन्द्र तिवारी दल्ली राजहरा,प्रचार प्रसार प्रमुख तोषण कुमार चुरेन्द्र डौंडी लोहारा से है। सभी दायित्वधारी आचार्यो को बहुत बहुत बधाई व ढेर सारी शुभकामनाएं।

रुबेला मिजल्स

*मीजल्स रूबेला अभियान के तहत सशिमं में हुआ निबंध, चित्रकला, रंगोली प्रतियोगिता*
*डौंडीलोहारा :-* स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर डौंडीलोहारा मे मीजल्स रूबेला टीकाकरण जागरूकता अभियान के तहत विद्यालय स्तर पर चित्रकला, निबंध एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम मे सभी बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। जिसमें निबंध प्रतियोगिता हाईस्कूल विभाग में प्रथम स्थान बहिन गरिमा साहू, द्वितीय भैया फूलचंद रामटेके व तृतीय बहिन नेहा पटेल। तथा माध्यमिक विभाग में बहिन निहारिका लटिये द्वितीय बहिन भूमिका सोरी व तृतीय बहिन झमिता खरे प्राप्त किये। इसी प्रकार चित्रकला प्रतियोगिता में हाईस्कूल में बहिन तारिणी नायक प्रथम स्थान व माध्यमिक विभाग में भैया जितेन्द्र कुमार पटेल प्रथम स्थान, बहिन भूमिका सोरी द्वितीय स्थान व भैया मानस भूआर्य तृतीय स्थान प्राप्त किया। तथा रंगोली प्रतियोगिता में  हाईस्कूल मे बहिन तारिणी नायक प्रथम स्थान व माध्यमिक विभाग में बहिन यामिनी साहू प्रथम स्थान, बहिन मानसी जगनायक द्वितीय स्थान तथा बहिन कल्पना साहू तृतीय स्थान प्राप्त किये। उक्त कार्यक्रम में संस्था के प्राचार्य श्री तोरण सिंह ठाकुर, आचार्यश्री संजय देहारी, सेवंत देवांगन, उमेश देवांगन, तोषण कुमार चुरेन्द्र, डोमेन्द्र देशमुख, अशोक सिंहा, सुरेश कुमार ठाकुर, प्रताप सिंह आचार्या श्रीमती प्रतिभा सुकतेल, नंदिनी चंद्राकर, मंजू श्रीवास, भान बाई लटिये, सुरेखा अटल, कुमारी संगीता सोनी, सहित नवज्ञानोदय शिक्षण समिति के अध्यक्ष दाऊ गोरेलाल जी राजपूत व्यवस्थापक राघवेंद्र नाथ मिश्र आदि उपस्थित थे तथा नोडल शिक्षक के रूप में उपस्थित ।आचार्य श्री शीतल साय कोसमा द्वारा इस टीकाकरण के संदर्भ में सभी बच्चों एवं आचार्यो तथा अभिभावकों को इस टीकाकरण के महत्व को बतलाया गया।
उक्त कार्यक्रम की समस्त जानकारी प्रचार प्रसार प्रमुख आचार्य श्री शीतल साय कोसमा द्वारा प्रदान की गई।

बुधवार, 20 सितंबर 2017

दो दिवसीय खेल एवं बौद्धिक प्रतियोगिता का समापन

*दो दिवसीय खेल एवं बौद्धिक प्रतियोगिता का समापन*-
*डौंडीलोहारा*- विद्या भारती सरस्वती शिक्षा संस्थान रायपुर के निर्देशानुसार स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर डौंडीलोहारा मे जिला स्तरीय दो दिवसीय क्रिडा एवं बौद्धिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उद्घाटन सत्र मे मुख्य अतिथि श्रीमान हस्तीमल जी सांखला (विधायक प्रतिनिधि ) विशेष अतिथि श्री अंकालु राम साहू (संयोजक स.शि.मं. अछोली) एवं अध्यक्षता श्री गोरेलाल राजपूत जी ने किया ।बौद्धिक प्रभारी श्री भीषम साहू ने बौद्धिक एवं क्रिडा प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।उन्होनें बताया कि इस प्रतियोगिता में दल्लीराजहरा, बालोद, गुरुर,कुसुमकसा व डौंडीलोहारा के कुल 172 प्रतिभागी सम्मलित हुए।
समापन कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे श्रीमान प्रेमचंद भंसाली (नगर पंचायत अध्यक्ष) विशेष अतिथि श्री रत्तीभाई पटेल (जिला प्रतिनिधि )श्रीमती भारती देवागंन (पार्षद)श्रीमती आशा परिहार (समाज सेविका) एवं अध्यक्षता श्री सियाराम जी सार्वा (सचिव सरस्वती ग्राम शिक्षा समिति छ.ग.) बिलासपुर कोनी ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथी ने प्रतियोगिता मे प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को परस्कृत किया।
उपरोक्त प्रतियोगिता मे प्रभारी के रूप मे श्री भीषम साहू,(प्राचार्य बालोद)श्री दीनदयाल साहू ,निर्णायक (गुरुर),श्री तोषण चुरेन्द्र निर्णायक (डौंडीलोहारा),हेमंत साहू (बालोद)पवन गौतम(बालोद),श्रीमती सुप्रिया ठाकुर निर्णायक(दल्लीराजहरा) साथ ही संस्था के प्राचार्य श्री खिलावन सिंह साहू, आचार्य तोरण ठाकुर ,प्रताप पटेल,अशोक सिन्हा,सुरेश ठाकुर ,सेवंत देवागंन,उमेश देवागंन,संजय देहारी,शीतल साय कोसमा ,आचार्या श्रीमती प्रतिभा सुकतेल,नंदिनी चन्द्राकर,भान बाई लटिये,संगीत सोना,मंजू श्रीवास तथा नवज्ञानोदय शिक्षण समिति के समस्त सदस्य उपस्थित थे।
उपरोक्त जानकारी प्रचार-प्रसार प्रमुख आचार्य श्री शीतल साय कोसमा ने दी।

शुक्रवार, 21 अप्रैल 2017

परीक्षा परिणाम २०१७

सरस्वती शिशु मंदिर हाई स्कूल डौंडी लोहारा का परिणाम ८४प्रतिशत रहा

छत्तीसगढ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा हाई स्कूल का परिणाम घोषित किया गया । जिसमें सरस्वती शिशु मंदिर डौंडी लोहारा का परिणाम ८४ प्रतिशत रहा। बहिन वर्षा कामड़े ८८'/. प्रथम, भैय्या गजेन्द्र देवांगन ८३.८३'/. द्वितीय, भैय्या सोमेस साहू ८२'/. तृत्तीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय व नगर को गौरवांन्वित किया ।  कक्षा दसवीं में कुल १३ भैय्या बहन प्रथम, १० भैय्या बहन द्वितीय ,४ भैय्या बहन तृत्तीय प्राप्त किये ।  सफलता का परचम लहराने वाले समस्त भैय्या बहनों को विद्यालय परिवार की ओर से प्राचार्य खिलावन सिंह साहू जी, वरिष्ट आचार्य तोरन सिंह ठाकुर , सुरेस ठाकुर,  अशोक सिन्हा , तोषण चुरेन्द्र, प्रताप पटेल, डोमेन्द्र देसमुख, संजय देहारी, शीतल कोसमा, रमन ठाकुर, उमेस देवांगन, सेवंत देवांगन, संगीता सोनी , मंजुलता श्रीवास, प्रतिभा सुकतेल सहित नव ग्यानोदय शिक्षण समिति के अध्यक्ष दाऊ गोरेलाल राजपुत , व्यवस्थापक राघवेन्द्र नाथ जी मिश्र , कार्यकारिणी सदस्य सिया राम जी सार्वा, लोकनाथ जी निषाद , नंदु देसमुख, भोला राम साहू, राजेस साहू, सहित सभी सदस्यों ने मिलकर बधाई व शुभकामनाएं संप्रेषित की... उक्त जानकारी सुचना प्रचार प्रसार प्रमुख सेवंत देवांगन व शीतल कोसमा तथा परीक्षा प्रमुख ने दी.

टंकनकर्ता
तोषण कुमार चुरेन्द्र